मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने छात्रों के शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति दिलाने के लिए शुरू
बस्ती। मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने प्रदेश के छात्र जो शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति से वंचित हैं, की मांगों को पूरा कराने सहित 6 सूत्री मांगों को लेकर संपर्क अभियान शुरू किया। यह अभियान मेधा महानायक पूर्व आईएएस लक्ष्मीकांत शुक्ल की पुण्यतिथि 29 अगस्त तक चलेगा। इसी दिन प्रेस क्लब सभागार में संगोष्ठी एवं अन्य आयोजन किए जाएंगे।
मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने अधिवक्ताओं, छात्रों, अभिभावकों से संपर्क के दौरान कहा कि यदि वह न चेते तो एक-एक कर छात्रवृत्ति एवं छात्रों को मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाएं समाप्त हो जाएंगी। यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर फैसले ले रही हैै। इस मौके पर उमेश पांडेय ‘मुन्ना’ प्रतीक मिश्र, रूद्र आदर्श पांडेय, अंकित यादव, राहुल तिवारी, अंकित उपाध्याय, उमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।