फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह रविवार को दोपहर बाद पंचततत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू घाट पर हुआ। उनके पुत्र राना नागेश सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह पूर्व विधायक का हृदयाघात से निधन हो गया था। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए पैतृक निवास रानीपुर बेलाड़ी पर 24 घंटे के लिए रखा गया था। इस दौरान पूर्व विधायक के शुभचिंतकों रिश्तेदारों और आम नागरिकों की भीड़ उनके घर पर आती जाती रही। रविवार को जब घर से अंतिम यात्रा निकाली गई तो उनकी विदाई में लोगों का तांता लग गया। उनके पार्थिव शरीर के साथ लंबा काफिला अयोध्या के सरयू घाट तक पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर तमाम क्षेत्रीय जन एवं राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक के निधन पर पूर्व जिला सदस्य सतीश चंद्र सिंह, शिवपुजन श्रीवास्तव, विनोद कसौधन, महादेव दुबे, बीरेन्द्र ओझा, अमरदेव सिंह, सुरेंद्र शर्मा, राम महेश, विजय भान पांडये, संतोष सिंह, जगदीश चंद्र अग्रहरि, परमात्मा गुप्ता, शुभम गुप्ता, सहित क्षेत्रीय लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें