फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: माघ में फागुन का अहसास, पार्कों में बढ़ी चहल-पहल

Wed, 05 Feb 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कटेश्वर पार्क में गुनगुनी धूप के बीच झूले का आनंद लेते बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम तेजी से बदल रहा है। तेज धूप गर्मी के मौसम का अहसास करा रहा है। साथ में मंद-मंद बहती हवा से फागुन की अनुभूति हो रही है। मंगलवार की दोपहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
बढ़ते तापमान से ठंड गायब होता नजर आ रहा है। मौसम का यह परिवर्तन माघ में फागुन माह का अहसास करा रहा है। मंगलवार की सुबह 6:43 बजे सूर्योदय और 5:43 पर सूर्यास्त हुआ। सूर्योदय के बाद 11 बजे तक धूप में हवा से नमी बनी रही। लोगों को हल्की ठंड भी लगी। मगर, दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप से मौसम शुष्क होता प्रतीत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार और पार्कों में चहल-पहल बढ़ गई है। गांधीनगर, मंगल बाजार, कंपनीबाग समेत अन्य बाजार में दुकानों पर खरीदारों की चहल-पहल दिखी। पिछले दिनों ठंड के कारण बाजार मंदा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें