फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने नहर में लगाई छलांग, 12 घंटे बाद मिला शव

Mon, 21 Aug 2023 05:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

महिला का शव सुबह लगभग आठ बजे घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर आगे हनुमानगंज के पास से पानी में उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रुधौली थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में एक महिला रविवार की रात पारिवारिक कलह से तंग आकर नहर में कूद गई। सोमवार काे उसका शव 12 घंटे बाद बरामद किया जा सका। पुलिस ने नहर में उतराते हुए शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


रविवार रात करीब नौ बजे अठदेउरा ग्राम पंचायत की सिसवा निवासी रीता (35) का परिवार में कुछ विवाद हुआ। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पति महेंद्र गौतम से जान देने की बात कह कर घर से निकल गई। लोगों ने सोचा कि गुस्से में यहीं कहीं गई होगी।

इसे भी पढ़ें: बस्ती सड़क हादसे में तीन की मौत: एक ही रात उजड़ गया तीन महिलाओं का सुहाग, दस बच्चों के सिर से उठा बाप का साया
विज्ञापन


मगर वह सरयू नहर खंड चार के बिशुनपुरवा नहर के कैनाल के पास जाकर कूद गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने रीता को नहर से निकलने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा और नहर में पानी अधिक होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार को उसका शव सुबह लगभग आठ बजे घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर आगे हनुमानगंज के पास से पानी में उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें