फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहार पर मिलावट की आशंका, तीन जिलों में छापा मारकर लिए 18 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली और छठ पर्व पर मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। 28 और 29 अक्तूबर को बस्ती मंडल के तीनों जिलों में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के 18 नमूने संग्रहित किए गए।
विज्ञापन

इनमें सिद्धार्थनगर से सात, बस्ती से छह और संतकबीरनगर से पांच नमूने लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) बस्ती मंडल राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार अंतरजनपदीय टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने मिठाई और नमकीन बनाने वाली इकाइयों, कारखानों और गोदामों में जांच की।
विज्ञापन

बस्ती में खोया और छेना मिठाई के दो-दो तथा काजू बर्फी और बताशा के एक-एक नमूने लिए गए। संतकबीरनगर में खोया के दो और छेना मिठाई, पनीर व पेड़ा के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। वहीं, सिद्धार्थनगर में खोया के चार तथा छेना मिठाई, पनीर और बूंदी के लड्डू का एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें