फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 33 केवीए लाइन में फाल्ट घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। हर्रैया बभनान के बीच 33 केवीए लाइन अचानक ठप होने से शुक्रवार की रात आठ बजे से 1:30 बजे रात तक बिजली आपूर्ति बंद रही। भीषण गर्मी में अचानक आपूर्ति ठप होने से लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। कई उपभोक्ता बभनान पावर हाउस पर पहुंचकर शिकायत किए। रात में ही निगम की कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढ कर हाइड्रा मंगा कर उसको सही किया गया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक बभनान पावर हाउस से जुड़े फीडरों पर सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात आठ बजे के बाद अचानक पावर हाउस पर बिजली गुल हो गई। पावर हाउस पर अंधेरा छा गया। भीषण गर्मी में बाजार के लोग अपने घरों से बाहर निकाल कर टहलते देखे गए। इस बीच कई उपभोक्ता बभनान पावर हाउस पर पहुंच गए और सप्लाई बहाल करने की मांग करने लगे। पावर हाउस पर मौजूद कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढ़ना शुरू किया तो हर्रैया बभनान के बीच घाटमपुर के पास फाल्ट मिल गया। बाद में हाइड्रा मंगाकर उसे पर रात में ही कर्मचारियों ने लाइन को सही किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान बभनान पावर हाउस से जुड़े लगभग 400 गांव में पांच घंटे तक अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें