फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जेल गेट के पास 250 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी

Sun, 11 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जेल गेट के पास 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार रात अचानक खराब हो गया। इससे राजपूत कॉलोनी और मुख्य सड़क के दर्जनों घरों व दुकानों में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं की इसकी सूचना गांधीनगर बिजली घर का दी। करीब डेढ़ घंटे के बाद रात करीब 11 बजे मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने अभियंताओं के साथ बैठक कर कहा था कि यदि ट्रांसफॉर्मर में खराबी आई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। उनके निर्देश के एक दिन बाद ही भुवर स्थित 250 केवी ट्रांसफाॅर्मर दगा दे गया। यह ट्रांसफाॅर्मर गांधीनगर उपकेंद्र के सिविल लाइंस फीडर पर स्थित है। अवर अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति दी जा रही है। खराब ट्रांसफाॅर्मर कार्यशाला भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें