पैकोलिया। मजदूरी के विवाद को लेकर दलित महिला के साथ छेड़खानी करने और उसके पति के साथ मारपीट करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि गांव के विश्राम तिवारी ने मजदूरी नहीं दी। अकेली देखकर उसका हाथ पकड़कर घर में खींचने लगे। शोर मचाने पर महिला का पति आया, लेकिन आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए उसे पीटने लगे। कुछ देर बाद अपने पुत्र गोलू के साथ लाठी-डंडा लेकर पुनः आए और घर में घुसकर मारपीट और तोड़-फोड़ की। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर केस दर्ज कर सीओ हर्रैया संजय सिंह को विवेचना हेतु भेजा गया है। संवाद