भानपुर। पांच अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान और दस्तक को लेकर शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में (टीटीएफ/बीटीएफ) तहसील टास्क व ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक हुई। अभियान की सफलता को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गई। नायब तहसीलदार केएम यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. सचिन कुमार, सीएचसी अमरौली शुमाली एमओआईसी डॉ. अमित कन्नौजिया, डिप्टी सीवीओ डॉ. बलराम चौरसिया, एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल, बीसीपीएम स्वामीनाथ मौजूद रहे। संवाद