फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

Fri, 16 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से बेटे को मदरसा बोर्ड की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरपुर। लुंबनी-दुद्धी मार्ग पर बेलवाडाड़ गांव के पास बेटे को परीक्षा दिलाने बाइक जा रहे पिता की दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि बेटा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कलवारी के कुसौरी निवासी वली मोहम्मद निवासी बेटे मोहम्मद जैद को परीक्षा दिलाने बाइक से गायघाट मदरसा जा रहे थे। बेलवाडाड़ के पास घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माझाखुर्द विवेकानंद त्रिपाठी ने घायलों को सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया। जहां चिकित्सक ने वली मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहम्मद जैद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा था। स्थिति में सुधार न देख चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वली मोहम्मद का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें