फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोहरे के चलते गन्ना लदा ट्रक सड़क किनारे पलटा

Fri, 16 Feb 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बभनान के हरैया तिराहे पर पलटा गन्ना लदा ट्रक
विज्ञापन
चपेट में आने से अस्पताल के टीन शेड के नीचे खड़ीं दो कार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। कोहरे के कारण हर्रैया तिराहे पर स्थित पंडित श्याम सुंदर मेमोरियल अस्पताल के सामने चीनी मिल की तरफ गन्ना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चपेट में आने से अस्पताल के टीन शेड में खड़ीं दो कारें व एक पान की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे हर्रैया की तरफ से चीनी मिल जा रहा गन्ना लदा 10 चक्का ट्रक के चालक को कोहरे के कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसी बीच गाड़ी मोड़ पर पहुंच गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रहा कि उसे समय वहां कोई मौजूद नहीं था। गन्ने के मलबे से अस्पताल के सामने टीन शेड में खड़ी दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्ट्रीट लाइट का खंभा भी टूट गया। जबकि ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया और चालक भी सुरक्षित बच गया है मौके से गन्ने के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें