बस्ती जिले में हर्रैया कस्बे के गांधीनगर वार्ड में मंगलवार सुबह आठ बजे घरेलू विवाद में पिता पुत्र एक दूसरे पर टूट पड़े। आक्रोशित पिता ने पुत्र के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। चोट से बौखलाया पुत्र पिता पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल (26) सुबह आठ बजे सो कर अपने कमरे से जैसे ही बाहर निकला, तभी पिता अब्दुल ने घर के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके लाठी डंडे व फावड़े लेकर सिर पर वार कर दिया। यह देख बीच बचाव करने पहुंची अब्दुल करीम की पत्नी नरगीसा खातून को भी मार कर घायल कर दिया।
मारपीट कर घायल करने के बाद पिता थाने पहुंच गया। इधर घायल करीम की पत्नी उसे इलाज के लिए हर्रैया के एक निजी अस्पताल ले गयी जहां उसका इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है।