जानकारी के अनुसार, बोरी को खोलवाकर देखा गया तो युवती के हाथ-पैर कपड़े की पतली पट्टी से बंधे थे। शव मिलने की सूचना पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। युवती की उम्र लगभग 24-25 वर्ष आंकी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी ने भी दोपहर में मौके पर पहुंच कर पुलिस से जानकारी ली। युवती शरीर के ऊपरी हिस्से पर लाल रंग का कपड़ा व सफेद रंग की लैगी पहने हुई थी। दुबौलिया पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। एसपी ने बताया कि नहर में पानी का बहाव तेज होने से आशंका है कि शव कहीं दूर से बहकर आया होगा।