फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर किया फावड़े से वार, हालत गंभीर

Wed, 06 Sep 2023 02:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

बस्ती जिले में हर्रैया कस्बे के गांधीनगर वार्ड में मंगलवार सुबह आठ बजे घरेलू विवाद में पिता पुत्र एक दूसरे पर टूट पड़े। आक्रोशित पिता ने पुत्र के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। चोट से बौखलाया पुत्र पिता पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल (26) सुबह आठ बजे सो कर अपने कमरे से जैसे ही बाहर निकला, तभी पिता अब्दुल ने घर के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके लाठी डंडे व फावड़े लेकर सिर पर वार कर दिया। यह देख बीच बचाव करने पहुंची अब्दुल करीम की पत्नी नरगीसा खातून को भी मार कर घायल कर दिया।

मारपीट कर घायल करने के बाद पिता थाने पहुंच गया। इधर घायल करीम की पत्नी उसे इलाज के लिए हर्रैया के एक निजी अस्पताल ले गयी जहां उसका इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

घायल के भाई अब्दुल हमीद ने बताया कि आए दिन हमारे पिता हम लोगों को मारते पीटते रहते हैं। वहीं पिता अब्दुल ने बताया कि बीते 24 अगस्त को बेटे ने मिलकर हमको जमकर पीटा था।

इसकी शिकायत थाने पर दिया तो आसपास के लोगों को कहने पर कोई कार्रवाई नहीं करवई। इसके बाद दो दिन पहले एक बार फिर हमें मारते पीटते थे। रविवार को थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर लाकर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें