बस्ती। सोनहा पुलिस ने भानपुर में हुई चोरी के मामले में पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में राधेश्याम मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर पर नहीं रहते थे। बृहस्पतिवार को घर आया तो ताला टूटा था। अंदर पतोहू की छह साड़ी, पायल-विच्छुआ एक जोड़ी, अंगूठी आदि गायब मिला। साथ ही, छोटे भाई मुनिश्याम मिश्रा के घर के पीछे के दरवाजे को खोल कर गैस सिलिंडर व अन्य बर्तन चोर उठा ले गए। शक है कि यह कार्य गांव के मिथुन उर्फ सुधीर कुमार व उसके पिता चंद्रपाल ने किया है। संवाद