फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीद बाबा के सालाना उर्स में जायरीनों ने मांगीं दुआएं

Sun, 11 Feb 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में लोगों ने की खरीदारी, मजार पर चढ़ाई चादर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भूअर मिश्रौलिया स्थित शहीद बाबा का सालाना उर्स शुक्रवार को अकीदत के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा से दुआ ख्वानी करने नगर और आसपास क्षेत्र से हजारों जायरीन पहुंचे। दुआ ख्वानी के दौरान लगे मेले में खरीदारी की। देर रात तक कव्वाली चला।
शहीद बाबा के सालाना उर्स की तैयारी काफी दिनों से चल रही थी। मजार के रंग-रोगन के बाद फूल माला और झालरों से सजाया गया था। सालाना उर्स के दौरान गुस्लखानी और संदल पोशी की गई। इसके बाद नमाज अदा करने और जायरीनों के दुआ ख्वानी का सिलसिला शुरू हुआ। जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादरपोशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज यूनुस बरकती ने तकरीर में अल्लाह के वालियों का जिक्र किया। तकरीर के समापन के बाद अयोध्या से आए मुबारक ताज और अमर डोभा ने साथियों के साथ कव्वाली से मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। उर्स कमेटी की ओर से सिरनी (प्रसाद) का वितरण किया गया।इस मौके पर अहमद राजा, मौलाना समीउल्लाह, मौलाना गुलाम गौस, मौलाना इजहार, मोहम्मद अकरम, गयासुद्दीन, मोहम्मद हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें