फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसे के हमले में पिता-पुत्र सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंसे के हमले में पिता-पुत्र सहित छह घायल
विज्ञापन

टिनिच/महराजगंज (बस्ती)। गौर थानाक्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बदलूपुर गांव में भैंसे ने पिता-पुत्र को घायल कर दिया। सोमवार की सुबह 10 बजे थानाक्षेत्र के रामशंकर का आठ वर्षीय पुत्र अंकित चौहान धान की फसल रखवाली करने गया। भैंसे को धान चरते देख भगाने पहुंचा। भैंसे ने हमला कर दिया। बचाने पहुंचे पिता को भी भैंसे ने उठाकर फेंक दिया। रामशंकर के कमर व पैर में गंभीर चोट लग गई। अजगैवाजगंल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरीराम यादव ने बताया कि पशु पालन विभाग से बात हुई है। भैंसे को नाथी पहनाकर गले में लकड़ी लटकाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार बिगड़ैल भैंसे ने ग्रामीणों पर हमला किया जिसमें चार लोग घायल हो गए। कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज गांव के रहने वाले चारा काटने गांव के पश्चिम तरफ शनिवार की शाम गए थे। शाम छह बजे सभी लोग गांव वापस आ रहे थे। तभी भैंसे ने अचानक हमला कर दिया। कुछ लोग भाग गए, मगर कई चपेट में आ गए। इनमें इंदू 30 पत्नी दिनेश कुमार, सईद अहमद 35 वर्ष, रीता 35 वर्ष पत्नी संतोष कुमार, सचिन 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने चारों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। इंदू की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव के प्रधान इशरार अहमद, संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी भैंसे ने तीन लोगों को घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें