फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: केबल ले जाने के विवाद में पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Sun, 22 Jun 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। बिजली का केबल ले जाने के विवाद में शनिवार देर शाम मनबढ़ों ने रजौली गांव निवासी आद्या प्रसाद शुक्ल और उनके बेटे अंजनी कुमार शुक्ल पर धारदार हथियार से हमला दिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। आद्या प्रसाद शुक्ल को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रजौली गांव के सामने एक ढाबे के पास से गुजरे विद्युत तार को लेकर ढाबा मालिक और पड़ोस के लोहार पुरवे के व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी। उसकी शिकायत दोपहर बाद रजौली गांव के आद्या प्रसाद शुक्ल ने हरैया पुलिस से की थी। देर शाम हरैया पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझा कर लौट गई। शिकायत से खार खाए चार-पांच युवक देर रात ढाबे के फील्ड में बैठे पिता-पुत्र पर धारदार हथियार बांके और लाडी-डंडे से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें