फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग: पहले दिन टोल पर रही अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फास्टैग: पहले दिन टोल पर रही अफरातफरी
विज्ञापन

बस्ती। 15 दिसंबर यानी शनिवार आधीरात से फोरलेन राजमार्ग-28 और लुंबिनी-दुद्घी राजमार्ग के तीनों टोल प्लाजा पर फास्टटैग सिस्टम लागू हो गया। जिसके बाद चौकड़ी, खड़ौआ और बड़ेवन टोल प्लाजा पर कैश की लाइनें भी चालू रहीं, वहीं फास्टटैग लेन में भी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी गईं। अव्यवस्था और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण पहले दिन काफी अफरातफरी का माहौल रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत सर्वर ठीक तरीके से न करने के कारण हुई। टोल पर कई गाड़ियां ब्लैक लिस्ट होते दिखीं। कारण यह कि वाहन चालकों ने फास्ट टैग तो लगा लिया, लेकिन उनमें रिचार्ज नहीं है। इस वजह से स्कैनर उन्हें रीड नहीं कर पाता। शाम तक बताया गया कि फास्टैग की अनिवार्यता 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। आंबेडकरनगर लुंबनी दुद्धी मार्ग पर खड़ौआ के पास स्थित टोल प्लाजा पर रविवार को फास्ट टैग बनवाने के लिए वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सर्वर ठीक से काम न करने से मात्र पांच वाहनों का फास्टटैग कार्ड बन सका। कोटक महेंद्रा बैंक की तरफ से कार्ड बना रहे अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्वर के काम न करने की वजह से पिछले चार दिन में 25 फास्टटैग बन सका। इंचार्ज मैनेजर अमित कुमार सिंह ने बताया कि बिना फास्टटैग बनवाए इलेक्ट्रॉनिक लेन में घुसते हैं तो उन्हें दो बार टोल चुकाना पडेगा
विज्ञापन

हर्रैया एवं छावनी प्रतिनिधि ने बताया कि चौकड़ी टोल प्लाजा पर भी हालात वैसे ही थे। गोरखपुर से लखनऊ वाली लेन में जाम लग रहा है। परिवहन निगम की बसो में भी फास्ट टैग की व्यवस्था नहीं होने के बस में सवार यात्री जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं।किसी रिचार्ज की समस्या तो किसी को कार्ड की समस्या से लोग जुझते रहे। वहां कैश वाली लेन में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। फास्ट टैग वाली लेन पर सन्नाटा रहा। चौकड़ी टोल प्लाजा के प्रबंधन इंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि टोल पर पेटीएम कर्मियों 70 वाहनों को फास्ट टैग की सुविधा से जोड़ा गया। फास्ट टैग वाहनों के लिए चार लेन की व्यवस्था है। कैश के लिए दो लेन खोले गए हैं। फास्ट टैग एक रेडियो फ्रिक्वेंसी आईडेंटिफिकेशन टैग है। राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा लेन को इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन (ईटीसी) से जोड़ा जा रहा है। यह सिस्टम लगने से टोल लेन में अपने वाहन को रोकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वाहनों पर फास्टैग लगा होने से टोल के पैसे खुद व खुद एकाउंट से कट जाएंगे। इस से टोल प्लाजा पर लगने वाले वाहनों को लंबी कतारें लगने से जहां छुटकारा मिल जाएगा वहीं समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें