स्पार्किंग से गेहूं की फसल जली
कप्तानगंज (बस्ती)। थानांतर्गत पगार में रविवार को गेहूं के खेत में आग लग गई जिससे तीन बिस्वा गेहूं की फसल आंशिक रूप से जल गई। आग खेत के ऊपर से निकल रही 11 केवी लाइन में स्पार्किंग से लगी।
गांव के उत्तरी सिवान में राजेश कुमार तिवारी का खेत है जिसमें गेहूं की फसल तैयार है। खेत के ऊपर से गुजर रही लाइन में स्पार्किंग होने से आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की मुस्तैदी के कारण फसल को आंशिक क्षति पहुंची है।