फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्यूबवेल खराब होने से किसान परेशान

Mon, 06 Jan 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बस्ती)। ट्यूबवेल खराब होने से फसलों की सिंचाई बाधित हो गई है। सरकार की ओर से किसानों के लिए मुफ्त की गई बिजली का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। कुदरहा विकास क्षेत्र में थन्हवा, मुड़ियारी गाना, पियारेपुर बैडारी, जिभियांव परेवा के खेतों में मुफ्त सिंचाई के लिए 41 ट्यूबवेल लगे हैं। इनसे निकली ज्यादातर नालियां टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे किसानों को मुफ्त सिंचाई योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

थन्हवा मुड़ियारी में वर्ष 1990-91 में नाबार्ड की ओर से नलकूप संख्या 243 बीजी स्थापित की गई थी। टूटे दरवाजे और जर्जर भवन से मोटर गायब हो गया।
किसान प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि नलकूप स्थापित होने के कुछ दिन बाद ही नालियां टूट गईं। इसके कारण किसान नलकूप से सिंचाई का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। जिभियांव में सरकारी ट्यूबवेल तो लगा दिया गया। मगर, नालियों का रखरखाव सही नहीं होने से वह जाम हो गईं। किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रही है। इससे किसान परेशान हैं। संवादि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें