बस्ती। कृषि संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को साऊंघाट ब्लॉक के ग्राम सबदेइयां कला, खजौला एवं मुजहना में कृषक जागरूकता कार्यक्रम हुअ। किसानों को उन्नत, टिकाऊ एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक से खेती करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की।
उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बीआर मौर्या, जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने क्षेत्र विशेष के लिए उपयुक्त बीजों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, फसल सुरक्षा, जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लाभ, धान की सीधी बुवाई की तकनीक आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसबीआई के वित्तीय सलाहकार अनूप कुमार ने किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना एवं डिजिटल लेनदेन में साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, एडीओ (कृषि) सूरज वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद