फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों ने चार घंटे ठप किया गन्ना तौल कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। बभनान चीनी मिल के तहत पूरेहिन्दू गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को किसानों ने करीब 4 घंटे तक तौल को ठप कर दिया। किसानों का आरोप था कि बभनान चीनी मिल से मिले अगेती प्रजाति के गन्ने को तौल केंद्र पर सामान्य प्रजाति के गन्ने में तौल कराई जा रही है। किसानों के विरोध के बाद मौके पर एजीएम केन जितेन्द्र त्यागी और अधिकारी अनिल चौधरी किसानों को समझा बुझाकर तौल शुरू कराया। एजीएम ने किसानों को मिले पर्ची के आधार पर गन्ने की खरीद का आश्वासन दिया। किसान राम जन्म चौरसिया, राम दर्शन वर्मा, सुनील चौरसिया, अर्जुन यादव, रामनाथ, रघुवीर, अंबिका चौरसिया, सोनू पंडा, इम्तियाज पठान, बुद्धिराम, राजदेव, हरिभान, हरिशंकर चौरसिया, राम सेवक यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें