फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान: किश्तों के इंतजार में निराश अन्नदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में भूल-भुलैया बनी किसान सम्मान निधि योजना
विज्ञापन

बस्ती। सम्मान निधि के तहत किसानों को साल भर में छह हजार रुपये देने की सरकार की योजना भूल-भुलैया साबित हो रही है। योजना में चयनित दो हेक्टेयर की सीमा के अंतर्गत आने वाले हजारों किसान पहली किश्त के लिए भटक रहे हैं। उधर, सैकड़ों किसान दूसरी किश्त की आस में बैठे हैं। अब जबकि अन्य किसानों को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है तो उन्हें यह बताने वाला कोई नहीं कि किश्त कब मिलेगी।
उप निदेशक कृषि प्रसार डाक्टर संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है योजना का पोर्टल खुलते ही किसानों की फीडिंग शुरू कर दी गई है। कब तक और कितनी रकम भेजी जाएगी यह बताना मुश्किल है। किसान सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क के ई-मेल pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा सेल के फोन नंबर 011-23381092 पर फोन मिलाकर जानकारी ले सकते हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
तीन किस्तों में हर साल मिलेंगे 6000 रुपये
- योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में हर साल 6000 रुपये की सहायता राशि केंद्र सरकार की ओर से डाली जाएगी। एक दिसंबर 2018 से यह योजना लागू है।
---------
इन्हें नहीं मिलेगा लाभ
- केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को छोड़ कर) एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अन्य पेशेवर जैसे डॉक्टर, वकील आदि खेती करते हैं तो वे भी लाभ के योग्य नहीं हैं। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष में जिन्होंने इनकम टैक्स दिया है वे भी इसका लाभ नहीं उठ सकते हैं। सांसद, विधायक, मंत्री या फिर मेयर खेती करते हैं उनको योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
-----------
आंकड़ों के आइने में
जिला- लाभार्थी- प्रथम किस्त - दूसरी किस्त
बस्ती- 181894 - 170901 - 131591
संतकबीरनगर - 99372 - 89842 - 66523
सिद्धार्थनगर - 137550 - 127724 - 97126
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें