मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसान
दुबौलिया(बस्ती)। श्रीराम जानकी मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। किसान भूमि का मुआवजा मांगने को लेकर शनिवार को धरने पर बैठ गए। सपा नेता सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में बैरागल बाग में मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने हुए धरना दिया।
इसकी खबर लगते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम आनंद श्रीनेत व पुलिस ने किसानों से बातचीत कर धरना स्थगित कराया। सपा नेता ने बताया कि एसडीएम ने सोमवार को किसानों के प्रतिनिधि मंडल से डीएम से वार्ता कराने का आश्वासन दिया है। डीएम से वार्ता के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन पर जबरिया सड़क निर्माण कराने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर दुर्गा प्रसाद पांडेय, सुशील सोनी विराट, सत्यलाल, विकास चौधरी, गायत्री देवी, परशुराम, रवि कुमार, कन्हैयालाल, विकास सिंह, धर्मेंद्र कुमार, शंभूशंकर आदि मौजूद रहे।