दुबौलिया के ऊंजी स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर धरना देते किसान। संवाद
- फोटो : BASTI
गन्ना उतरवाई मांगने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
- गन्ना अधिकारी बोले- कुछ समस्या थी, किया गया दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के लारा गांव में रुधौली मिल द्वारा ऊंजी ए नाम से गन्ना क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र पर गन्ना उतरवाई के नाम पर किसानों से 80-100 रुपये मांग की जा रही है। इससे नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को तौल बंद कराकर धरना प्रदर्शन किया।
किसान जगत प्रसाद, राम गोपाल चौधरी, लाल बहादुर, अरविंद कुमार, ज्ञानदास सहित करीब दर्जनभर किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर गन्ना उतरवाई के नाम पर श्रमिक सौ रुपये तक की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मिल पर तानाशाही का आरोप लगाया।
किसानों ने कहा कि गन्ना उतरवाई के लिए एक रुपये नहीं देंगे। यदि मिल को गन्ना खरीदना है तो खरीदे वरना अन्य मिलों फसल बेंची जाएगी। कांटा बाबू अजय सिंह ने बताया कि श्रमिक पहले से ही 23 क्विंटल गन्ना उतरवाई के नाम पर 60 से 70 रुपये लेते हैं। जिसे किसान पहले से ही देते आ रहे हैं। सौ रुपये लेने की बात निराधार है।
जिन किसानों को उतरवाई नहीं देना है वे स्वयं अपना गन्ना ट्रक में खाली कर सकते हैं। गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि कुछ समस्या आई थी। किसानों से बातचीत करने दोबारा तौल शुरू कर दी गई है।