फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसानों ने गुलाब की खेती के सीखे गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। इंडो-इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बंजरिया में इन दिनों बिहार के किसानों का सात दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। इसमें हिस्सा लेने आए पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा, सीतामढ़ी एवं भागलपुर के किसानों को बुधवार को गुलाब की खेती के गुर बताए गए।
विज्ञापन

11 जनवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण का समापन 17 जनवरी को होगा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के संयुक्त सचिव रजनीकांत पांडेय ने किसानों को नवीन तकनीक अपनाकर कृषि उत्पादन व आय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के बाद औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र बस्ती के संयुक्त निदेशक अनीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में किसानों को क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। बनकटी ब्लॉक के ग्राम कबरा में कृष्णानंद चौधरी के प्रक्षेत्र का किसानों ने अवलोकन किया, जहां खुले खेत में स्ट्रॉबेरी, रजनीगंधा, डच गुलाब एवं मटर की उन्नत खेती की जा रही है। किसानों ने इन तकनीकों से प्रभावित होकर किसान से जानकारी हासिल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें