फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किसान हित सर्वोपरि...लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। किसान हित सर्वोपरि है, उसे ध्यान में रखकर अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें सिंचाई बंधु के उपाध्यक्ष गजेंद्र मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने गत बैठक की कार्रवाई के संबंध में उपलब्ध कराई गई विभागीय आख्या पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सीडीओ की ओर से दिए गए निर्देश के बाद भी संतोषजनक आख्या प्रस्तुत नहीं की जा रही है, यह कृत्य किसान हित में सही नहीं है। जिला विकास अधिकारी अजय सिंह ने नोडल अधिकारी/अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड-4, बस्ती दिनेश मोहन को निर्देश दिए कि अगली बैठक में नामित विभागों के अधिकारी स्वतः प्रतिभाग करें तथा अनुपालन आख्या समय सीमा में ही प्रेषित कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपनिदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने बताया कि जनपद में 5,20,396 के सापेक्ष 2,86,578 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है। किसानों के लिए गन्ने के साथ सह फसल के रूप में उड़द व मूंग का बीज किट पंजीकृत किसानों जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी अंगद प्रसाद सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 किसानों को गन्ना भुगतान मूल्य 29 करोड़ के सापेक्ष अब तक 24 करोड़ दिलाया गया है। वर्तमान में भी कृषकों को गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्रता से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर ने कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान काफी विलंब होने पर धनराशि का ब्याज भी किसानों को दिया जाना चाहिए, ऐसा शासन की स्पष्ट मंशा है। विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा ने कहा कि नलकूप विभाग की बंद पड़े नलकूपों की सूची भ्रामक है। जेई ने बताया कि चार नलकूप यांत्रिक दोष तथा चार नलकूप बिजली दोष से बाधित है। इनके संचालन की कार्रवाई की जा रही है।
पशुपालन विभाग के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी से जिले में खुर पका व मुंह पका का टीकाकरण पशुओं का कराया जाएगा। इसका लक्ष्य 2.50 लाख है। जनपद में 85 हजार गोपालक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें