फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उमड़े किसान, पुलिस सुरक्षा में बंटी यूरिया

Sun, 03 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति साडंपुर-दुबौली के भदोही गोदाम पर शनिवार की अल सुबह को यूरिया वितरण की खबर पर सैकड़ों किसान पहुंच गए। 10 बजे समिति पर पहुंचे समिति के सचिव हरीराम वर्मा और एडीओ सहकारिता राजिव लोचन पाठक को आक्रोशित किसानों ने देर से आने के कारण अंदर ही नहीं जाने दिया। फिर समझाने बुझाने के बाद किसान माने तो भारी भीड़ को देखते हुए सचिव ने पहले किसानों के आधार जमा करवा कर सूची बनाई फिर यूरिया बांटी। जिसमें काफी देर तक गहमा गहमी रही। मौके पर तैनात छावनी पुलिस बेबस और असहाय नजर आयी। चौकी प्रभारी शशि शेखर सिंह ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया व लाइन लगवा कर स्थित सामान्य किया। इस संबंध में सचिव हरीराम वर्मा ने बताया कि 700 पैकेट यूरिया आयी है जिसे बांटा जा रहा है। वहीं डिमांड कि गयी 1000 पैकेट यूरिया रविवार सोमवार को बांटी जाएगी। वहीं किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव और एडीओ सहकारिता यूरिया बांटने में लापरवाही कर रहे हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों को पहले और ज्यादा मात्रा में यूरिया दी जा रही है । तमाम किसान सुबह से दोपहर तक लाइन में लगे रहे मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यूरिया न मिलने पर किसान खाली हाथ निराश लौट आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें