फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदले रुख से किसानों को होश उड़े

विज्ञापन
रामनगर ब्लॉक के अलावल गांव में ओलावृष्टि से खेत में गिरी गेहूं की फसल देखता किसान। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मौसम के बदले रुख से किसानों को होश उड़े
विज्ञापन

बस्ती/भानपुर। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। जिले में शनिवार को भी बूंदाबांदी हुई। दिन भर हवा सामान्य से थोड़ी तेज गति से चलती रही। मौसम के रुख के बारे में कृषि एवं मौसम विज्ञानियों ने चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि बारिश होती है तो इससे फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी।
शुक्रवार देर शाम तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से फसलों को मामूली नुकसान हुआ। हवा के कारण कई जगह गेहूं की फसल गिर गई। वहीं पक चुके सरसों के दाने झड़ने से नुकसान हुआ। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के धौरहरा निवासी प्रगतिशील किसान परमानंद सिंह ने बताया कि फाल्गुन में सरसों की फसल पक जाती है और गेहूं की बालियों में दाने पड़ जाते हैं। इससे पौध भारी हो जाती है।
विज्ञापन

यदि बारिश के साथ हवा चली तो काफी नुकसान होगा। किसान राममूर्ति मिश्रा ने बताया कि अभी बारिश किसी फसल के लिए फायदेमंद नहीं है। अगैती सब्जियों में आजकल फूल आ रहे हैं। बारिश हुई तो पर-परागण क्रिया प्रभावित होगी और उत्पादन में देरी होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। किसान परेशान न हों, बारिश की संभावना बहुत कम है। रविवार तक मौसम ठीक हो जाएगा।
वहीं दूसरी ओर भानुपर तहसील क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब सात बजे रामनगर, बारहकोनी, भैंसहिया, नरखोरिया, भानपुर, परसा, बस्ती अलावल, भींवापार, लोढ़वा आदि जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल जमींदोज हो गई। तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी ने बताया कि लेखपालों से सर्वे कर क्षति की रिपोर्ट मांगी गई है। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ओलावृष्टि में गेहूं की फसल खराब होने की सूचना किसानों से मिली है।
विज्ञापन

गेहूं का बीमा कराने वाले किसान 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 18008896868 या 18002005142 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा उपसंभागीय कृषि प्रसार, जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन पत्र दे सकते हैं। बताया कि ब्लॉकों में स्थित राजकीय बीज गोदामों पर भी क्षतिपूर्ति आवेदन लिया जाएगा। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लॉक के सामने स्थित झोपड़ी में पंचम गिरी ने चाय की दुकान खोली थी। शुक्रवार को तेज हवा और ओलावृष्टि में उनकी झोपड़ी गिर गई। उसमें रखा सामान खराब हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें