बस्ती। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॅार फ्रूट्स बंजरिया बस्ती में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत दो दिवसीय 60-60 कृषकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के मुखिया अनीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिाक्षण केंद्र बस्ती अरुण कुमार तिवारी ने किया। वैज्ञानिक डॉ. वीबी सिंह ने जैविक व प्राकृतिक खेती के बीज के अंतर को स्पष्ट करते हुए बेस्ट डीकम्पोजर, जीवमृत, घन जीवमृत निमास्त्र बनाने की विधि के बारे में किसानों का जागरूक किया। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील किसान राम पूरन चौधरी, अरविंद सिंह, बसंत लाल चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद