फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खंभा गाड़ने का विरोध करने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के कैथौरा गांव में बिजली का खंभा स्थापित करने को लेकर शनिवार को बेटी के साथ अकेली रह रही महिला समेत पड़ोस की दो बेटियों तथा दंपती की पिटाई कर दी गई। लालगंज पुलिस को तहरीर देकर शशिलता पत्नी यशोनंद ने बताया कि शनिवार की सुबह बनकटी द्वारा विद्युतीकरण का काम कराया जा रहा था। इस दौरान पटीदार घनश्याम जबरदस्ती खंभा खड़ंजे पर लगवा रहे थे। विरोध करने पर डंडे से मारना शुरू कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पड़ोसी ब्रह्मानंद व उनकी पत्नी सत्यभामा तथा दो बेटियों रिया और खुशी को भी लात-घूसे व डंडे से मारकर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें