फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधार कार्ड पर दो बोरी डीएपी देने की बात पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
-सचिव ताला बंद कर गायब, सिकंदरपुर समिति पर वितरण शुरू होते ही झगड़ने लगे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गायघाट (बस्ती)। कुदरहा ब्लाॅक में सहकारी साधन समिति सिकंदरपुर में अक्तूबर के मध्य में डीएपी खाद का उठान हुआ। वितरण होने के बाद दोबारा खाद उठान न होने से किसान समितियों का चक्कर काट रहे हैं। वहीं गायघाट समिति पर सोमवार को खाद बांटने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। खाद वितरण होते समय किसानों और सचिव में हंगामा होने से सचिव समिति पर ताला बंद कर फरार हो गए।
सोमवार को खाद वितरण की सूचना पर हजारों किसान जुट गए। सचिव राजकुमार पाल ने समिति के सदस्यों को प्रति आधार संख्या पर दो बोरी डीएपी खाद वितरण करने की बात कही। इस पर किसान भड़क गए और सचिव से झगड़ने लगे, जिसे सचिव 183 बोरी खाद वितरण कर समिति पर ताला लगाकर फरार हो गया। समिति के सदस्य के आग्रह पर शाम को दोबारा खाद वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन

सरकारी साधन समिति सिकंदरपुर के नाम से 450 बोरी डीएपी खाद का उठान लगभग 19 अक्तूबर को हुआ था, जिसमें 420 बोरी खाद वितरण हो गया था। किसान पंकज कुमार ने बताया कि समिति पर खाद का उठान नहीं होने से समिति पर ताला लटक रहा है। किसान समितियां का चक्कर काट रहे हैं। बैडारी निवासी किसान गोरखनाथ ने बताया समितियों पर खाद नहीं मिलने से रबी फसल की बुवाई पिछड़ रही है। मईपुर के मयाराम, रामवृक्ष, रामभू, बीरेंद्र, गंगाराम, पट परवा निवासी किसान राज कपूर, लालमन, राम कुमार, राम धनी, जोखन लाल, मस्तराम, दीनू, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, जितेन्द्र ने बताया कि सरकारी सरकारी समितियां से नदारद है। किस मजबूरी में प्राइवेट दुकानदारों के यहां से 1650 से 1700 रुपया प्रति बोरी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


दोबारा खाद उठाने के लिए पैसा जमा के बाद भी डीएपी खाद का उठान नहीं हो पा रहा। वहीं गायघाट साधन सहकारी समिति का भवन जर्जर होने से एक प्राइवेट गोदाम बनाकर डीएपी खाद डंप की गई है।
-अरुणेश पांडेय, इंचार्ज सचिव, साधन सहकारी समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें