गोशाला में लटका मिला किसान का शव
दुपट्टे का फंदा बनाकर सुसाइड की चर्चा
नगर थाने के बिगहिया बेलाड़ी की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार (बस्ती)। बिगहिया गांव में एक किसान का शव गोशाला में फंदे से झूलता मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया।
बेलाडी (बिगहिया) गांव निवासी हरिश्चंद्र बृहस्पतिवार को खाना खाकर सोए हुए थे। सुबह उनकी पत्नी गुड़िया पति हरिश्चंद्र को न देखकर उन्हें ढूंढते हुए गोशाला में पहुंची। जहां लोहे की पाइप के फंदे से शव लटक रहा था। यह देखकर गुड़िया ने शोर मचाया तो परिवार के लोग घारी में पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर फुटहिया चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। मृतक की पत्नी गुड़िया ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। हरिश्चंद्र के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी बेटी 20 वर्षीय प्रीति चौधरी, 17 वर्षीय पिंकी, 13 वर्षीय बेटा दिवाकर चौधरी व सबसे छोटी बेटी 11 वर्षीय काजल का रो-रोकर बुरा हाल है।