ॉपये वापस करने पर किसान झिनकान को सम्मानित करते एसबीआई चपिलांव शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार। संवाद
- फोटो : BASTI
शाखा प्रबंधक को किसान ने लौटाए 50 हजार रुपये
- कैशियर ने 30 हजार की जगह दे दिए थे 80 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। भारतीय स्टेट बैंक चपिलांव के कैशियर ने किसान को 30 हजार के बदले 80 हजार रुपये दे दिए। किसान को जब जानकारी हुई तो बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक को रुपये लौटा दिए।
भारतीय स्टेट बैंक पर दो दिन पहले परशुरामपुर के उजैनी निवासी किसान झिनकान यादव बैंक रुपये निकालने पहुंचे। उन्होंने कैशियर रामवृक्ष को 30,000 रुपये निकालने का विड्रॉल भरकर दिया। कैशियर ने भूलवश झिनकान को 80 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
झिनकान बिना रुपये मिलान किए घर चले आए। इधर शाम को बैंक बंद होने के बाद जब रुपये का मिलान किया गया तो 50,000 हजार रुपये कम मिले। उधर, झिनकान घर पहुंचकर जब रुपयों का मिलान किए तो 50 हजार रुपये अधिक मिले। उन्हें कैशियर की गलती का अहसास हुआ।
बृहस्पतिवार को वह बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक को सारी बात बताई और 50 हजार रुपये दे दिए। किसान की ईमानदारी से खुश शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्हें सर्वोत्तम ग्राहक का दर्जा देते हुए सम्मानित किया गया।