फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर ईओ को दी हिदायत

विज्ञापन
रुधौली के बखरिया में नवनिर्मित आयुष चिकित्सालय का डीएम प्रियंका निरंजन ने किया निरीक्षण। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
अव्यवस्थित कार्यप्रणाली पर ईओ को दी हिदायत
विज्ञापन

- डीएम ने रुधौली में नगर पंचायत का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। शासन के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों की जांच चल रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन रुधौली पहुंची। यहां नगर पंचायत का निरीक्षण किया। अव्यवस्थित कार्यप्रणाली देख डीएम ने ईओ अवनीश सिंह पर नाराजगी जताई। इसके बाद वे सीधे रुधौली थाने पहुंची। यहां व्यवस्था दुरुस्त मिलीं।
डीएम सबसे पहले आयुष हॉस्पिटल पहुंचीं। यहां नवनिर्मित हॉस्पिटल में दीवारों पर सीलन दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरीजों को खुली हवा के लिए ज्यादातर खिड़कियों से शीशे हटवाने को भी निर्देशित किया। डीएम ने ऑपरेशन थियेटर, पैथोलॉजी, परीक्षण कक्ष, शौचालय, दवा वितरण कक्ष, योग कक्ष का निरीक्षण किया। कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। डीएम ने ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया यहां भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित अंत्येष्टि स्थल का भी डीएम ने निरीक्षण किया। अव्यवस्था देख तत्काल एसडीएम आनंद श्रीनेत से जांच करने का निर्देेश दिया। नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचने पर डीएम को एक कर्मी घूमते हुए मिला। उसने बताया कि वह सफाई कर्मी है। डीएम ने कार्यालय में उपस्थित रजिस्टर व कार्रवाई रजिस्टर देखा। इसमें भी कमी पाई गई, जिस पर ईओ पर नाराजगी जताई। कार्यालय में 13 के सापेक्ष मात्र चार कर्मियों की उपस्थिति थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें