बहादुरपुर। केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेइली में मंगलवार को रात्रि चौपाल आयोजित हुआ। चौपाल में जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य ने बताया कि सभी किसानों को अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री कराना है। उसी के माध्यम से उनको खाद, बीज, सहित अन्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने बताया कि उर्वरक प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है सभी किसानों को आवश्कतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा। एसीएमओ डॉ एके गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विधायक दूधराम ने कहा कि क्षेत्र से शिकायत मिल रही है कि सीएचीसी, पीएचसी पर ग्रामीण क्षेत्र के गरीब मरीजों के जाने पर चिकित्सकों द्वारा बिना इलाज के रेफर कर दिया जाता है जो ठीक नहीं है। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। किसानों को उर्वरक के लिए दिन भर लाइन लगाना पड़ रहा है। किसानों को अधिक कीमत भी देना पड़ रहा। जब उर्वरक उपलब्ध है तो फिर आसानी से क्यों नहीं मिल रहा है।
जल जीवन मिशन द्वारा ग्रामीणों को पानी तो उपलब्ध नहीं कराया अपितु रास्ते तोड़ कर छोड़ दिए गए। इसे शीघ्र सही कराए अन्यथा मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रमुख प्रतिनिधि केके दुबे, जिला महामंत्री प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रशासक शेर मोहम्मद आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस अवसर पर ने जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पशु चिकित्सक डाॅ. राजेश वर्मा, बीईओ प्रभात कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ देवेन्द्र मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
000000000
दस किसानो को दिया गया बाजरा का किट
चौपाल में मुख्य अतिथि द्वारा किसान रूपनारायन, दशरथ चौधरी, परमात्मा प्रसाद, इम्तियाज, रामफेर, कलीमुल्लाह, विवेक सिंह, रामकरन तथा कौलेन्द्र प्रताप सिंह को बाजार के बीज का किट दिया गया। उनसे कहा गया कि इससे पशुचारे के साथ साथ मोटा आनाज भी मिलेगा जो स्वास्थ्य के लिए उत्तम होता है।