कलवारी थाना लुंबनी दुद्धि मार्ग पर सड़क हादसे में बृजलाल की मौत होने पर रोते विलखते परिजन
गेहूं की मड़ाई करने से प्यास लगने पर पानी पीने गए थे बृजलाल
कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द में सोमवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। लुंबिनी-दुद्बी मार्ग पर टांडा पुल के पास धोबहट गांव निवासी किसान की ट्रक की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की रात करीब नौ बजे 47 वर्षीय बृजलाल माझा खुर्द के पास खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए वे टांडा पुल के पास दुकान पर आए थे।
लौटते समय जैसे ही वह रोड पार करने लगे, तभी टांडा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माझा खुर्द रणंजय सिंह ने घायल को सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन रो-रोकर कह रहे थे कि घर के मुखिया के जाने से अब घर कैसे चलेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।