फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रक की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 17 Apr 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी थाना लुंबनी दुद्धि मार्ग पर सड़क हादसे में बृजलाल की मौत होने पर रोते विलखते परिजन
विज्ञापन
गेहूं की मड़ाई करने से प्यास लगने पर पानी पीने गए थे बृजलाल
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र के माझा खुर्द में सोमवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। लुंबिनी-दुद्बी मार्ग पर टांडा पुल के पास धोबहट गांव निवासी किसान की ट्रक की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की रात करीब नौ बजे 47 वर्षीय बृजलाल माझा खुर्द के पास खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। प्यास लगने पर पानी पीने के लिए वे टांडा पुल के पास दुकान पर आए थे।
लौटते समय जैसे ही वह रोड पार करने लगे, तभी टांडा की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी माझा खुर्द रणंजय सिंह ने घायल को सीएचसी बहादुरपुर भेजवाया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया। परिजन रो-रोकर कह रहे थे कि घर के मुखिया के जाने से अब घर कैसे चलेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें