फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ से बचने को नदी में कूदा किसान, डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांड़ से बचने को नदी में कूदा किसान, डूबने से मौत
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। बिगड़ैल सांड़ के डर से सरयू नदी में छलांग लगाना नाल्हीपुर गांव के किसान उदयभान मिश्र के लिए जानलेवा साबित हुआ। वह सांड़ से तो बच गए, लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई।
छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर में रामरेखा नदी में हुए हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय व एसआई सहदेव दुबे मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नाल्हीपुर निवासी किसान उदयभान मिश्र (50) रविवार सुबह नित्यक्रिया के लिए रामरेखा नदी के किनारे गए थे। भतीजे धर्मेंद्र मिश्र ने बताया कि वह दातून तोड़ रहे थे।
विज्ञापन

उसी बीच उनके खेत में दो साड़ लड़ते दिखे। उदयभान उन्हें भगाने लगे। उनमें से एक बिगड़ैल साड़ ने उदयभान को दौड़ा लिया। भागते हुए कुछ नहीं सूझा तो सांड़ से जान बचाने के लिए उदयभान ने रामरेखा नदी में छलांग लगा दी। पानी का बहाव तेज होने से वह खुद को नहीं संभाल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग ढूंढने लगे। धर्मेंद्र जब ढूंढते हुए खेत में पहुंचा तो घटनाक्रम की जानकारी हुई। सूचना पर एकत्र लोगों ने नदी से शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें