दो महिलाओं समेत 34 किसान सम्मानित
किसान सम्मान दिवस के रूप में मनी पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जयंती, बनकटी बीआरसी परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/बनकटी। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। बनकटी बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, दुग्ध व पशुपालन क्षेत्र में अधिक उत्पादन करने वाले 32 (प्रत्येक क्षेत्र से आठ) किसानों को प्रगतिशील किसान सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में दो महिला किसानों को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, संजय प्रताप जायसवाल, अजय सिंह, डीएम आशुतोष निरंजन और सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। विधायक रवि सोनकर ने कहा कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। विधायक अजय सिंह ने सरकार किसानों के उत्पादों को सही समर्थन मूल्य दे रही है। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि सरकार तमाम किसान कल्याणकारी योजनाओं चला रही है। जिसके तहत उन्हें यंत्र, बीज, रसायन, सूक्ष्म पोषक तत्वों पर अनुदान दिया जा रहा है।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सरकार स्वयं सहायता समूहों से परिषदीय विद्यालयों के ड्रेस बनवा रही है। इससे सखियों को अपने घर में काम मिल रहा है और बच्चों को बेहतर ड्रेस। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सरकार किसान सम्मान निधि, केसीसी, सौभाग्य योजना, उज्जवला योजना, फसल बीमा योजना जैसी तमाम किसान हित की योजनायें संचालित कर रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरबी सिंह ने फसल कटाई के बाद पराली प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी व उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने विभागीय योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत किया। डीएम ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर जेडीए अनिल तिवारी, डीडीपीपी राम बचन राम,डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा इंद्रपाल सिंह, डीएचओ राजेंद्र यादव, प्रेम चंद्र प्रजापति, राकेश कुमार, राजेश त्रिपाठी, रामनगीना यादव, एसके चक्रवर्ती, अरविंद सिंह, हरेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र चौधरी, हेरंबनाथ त्रिपाठी, संकट हरण पांडेय, अमित चौधरी, शचि वर्मा, बंशीधर यादव आदि मौजूद रहे।
स्टाल के माध्यम से दी गई योजनाओं की जानकारी
जनपद स्तरीय रबी किसान मेले में 25 से अधिक स्टाल लगाए गए थे। इसमें स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, पशुपालन, पंचायतीराज, श्रम, महिला कल्याण, दुग्ध, रेशम, मत्स्य, बैंक, कौशल विकास मिशन, उद्यान, कृषि विभाग के अलावा स्वयं सहायता समूहों ने खिलौना, अचार स्टाल, अगरबत्ती, डिटर्जेंट आदि के स्टाल लगाए गए थे। स्टाल पर उत्पाद और योजनाओं की जानकारी दी गई।
दो किसानों समूहों को मिला फार्म मशीनरी बैंक
दो एफपीओ को फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना करने के लिए चेक के माध्यम से अनुदान राशि दी गई। चार रोटावेटर, एक मल्टीक्रॉप थ्रेसर, पांच पैक हाउस, पांच ट्रिलर लाभार्थियों को अनुदान राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 18 स्वयं सहायता समूहों के अध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
25 को सम्मानित किए जाएंगे ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले 66 किसान
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिले के सभी 14 ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के बैंक खाते में रबी सीजन की किसान सम्मान निधि की किस्त भी ट्रांसफर करेंगे। उप कृषि निदेशक डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशानुसार ब्लॉक स्तर पर अधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले 66 किसानों को 25 दिसंबर को उनके ब्लॉक पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। पहले इन किसानों को 23 दिसंबर के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना था।
इन किसानों को मिला प्रथम पुरस्कार
कृषि के लिए बजरंग प्रसाद, इंद्रमणि पांडेय, राजेश कुमार पांडेय, सवारी देवी, पशुपालन के लिए कार्तिकेय कुमार पाल, अरविंद कुमार दूबे, राम प्रकाश राकेश कुमार चौधरी, उद्यान के लिए रामजन्म, सोमईराम, दिलीप चंद्र व कमला, दुग्ध उत्पादन में संजय कुमार, नरेंद्र कुमार, चंद्रभूषण व चंद्रभूषण (शिवपुर) को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
----------
इनकों मिला द्वितीय पुरस्कार
कृषि के लिए राम मूरत सिंह, परमात्मा प्रसाद चौधरी, हजारी प्रसाद व मायाराम, पशुपालन के लिए सुरेंद्र बहादुर सिंह, बैजनाथ शुक्ल, राम नरायन, ओम प्रकाश, उद्यान के लिए सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राममूर्ति मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद चौधरी व शिव प्रसाद चौधरी, दुग्ध उत्पादन के लिए जनार्दन यादव, सुभावती, कौशल किशोर व रामकेश को द्वितीय पुरस्कार मिला।
-------
दो महिलाओं को मिला विशिष्ट सम्मान
- विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के कंदगोपुर निवासी प्रभावती व घिरौलीबाबू की सुमित्रा सिंह केला टिशुकल्चर की खेती के साथ इंटर क्रॉपिंग के रूप में टमाटर की खेती कर रही हैं। प्रभावती को प्रथम व सुमित्रा को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। प्रभावती कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकीं इसलिए उनका पुरस्कार उनके परिजनों को दिया गया।