मनमुटाव दूर कर टूटने से बचाया दो परिवार
बस्ती। पुलिस लाइंस स्थित परिवार-परामर्श केंद्र पर शुक्रवार को दो प्रकरण का निस्तारण किया गया। दांपत्य मनमुटाव के दोनों मामले में केंद्र के काउंसलर टीम ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए उनके बीच का मलाल दूर किया। जिसका परिणाम रहा कि दोनों दंपतियों की गृहस्थी टूटने से बच गई।
सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक एक मामला शर्मीला एवं उनके पति सूरज निवासी बढ़गो गोनारे थाना लालगंज का जबकि दूसरा विवाद अनीता का उनके पति राजकुमार निवासी खड़वा कुंवर थाना परशुरामपुर का था। दोनों प्रकरण में चार परिवार केंद्र पर पहुंचे। सभी को हंसी खुशी के माहौल में परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया। परामर्श केंद्र प्रभारी के अलावा अन्य काउंसलरों ने सराहनीय भूमिका अदा की।