फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ, प्रचार वाहन किया रवाना

विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती। स्रोत- विभा
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन विभाग की ओर से सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में परिवहन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एकत्र हुए। यहां सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इसके बाद जागरूकता संदेश प्रसारित करने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

सीआरओ ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी के लिए जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति जीवन में यात्रा एक अहम हिस्सा है। ऐसे में सचेत और सजग होकर सड़क पर चलने में ही हम लोग सुरक्षित रह सकेंगे। बढ़ते हुए सड़क हादसे और मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए समस्त विभागों के समेकित सहयोग से जनसामान्य को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकता है। आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन ने कहा कि शासन स्तर से 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवधि में आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। इसके दृष्टिगत बाइक रैली भी रवाना की जा रही है। यह रैली कलेक्ट्रेट, तिरंगा चौराहा, कंपनीबाग, रोडवेज, फव्वारा तिराहा, बड़ेबन से होते आईटीआई परिसर में समाप्त होगी। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट के प्रयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने, नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने, वाहन पर स्टंट इत्यादि न करने की भी अपील की जा रही है। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेंद्र कुमार, एडीआईओएस अनूप कुमार कुशवाहा, यात्रीकर अधिकारी शिवकुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें