फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से आया युवक, पूरा परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
लोगो का परीक्षण करती मेडिकल टीम। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
देवबंद से आया युवक, पूरा परिवार क्वारंटीन
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लॉक के एक गांव में सहारनपुर के देवबंद से 29 मार्च को आकर बिना किसी को सूचना दिए घर में रहने वाले एक युवक के पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार केशरी नंदन तिवारी और प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र यादव ने गांव पहुंचकर सभी को घर से बाहर निकलवाया। सीएचसी की रैपिड रिस्पांस टीम ने युवक के साथ घर के सभी सदस्यों की थर्मल स्क्रीनिंग की। किसी में कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नहीं मिले, लेकिन सभी को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर क्वारंटीन करा दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे जिले से आकर प्रशासन को सूचना दिए बिना घर में रहने पर ग्राम प्रधान की शिकायत पर युवक सहित परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित अन्य विविध धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विवेक विश्वास ने बताया कि बुधवार को मेडिकल कॉलेज भेजकर युवक का सेंपल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें