फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरिकांत हत्याकांड प्रकरण में आईजी से मिले परिजन

विज्ञापन
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी सन्तोष गुप्ता ने अपने भाई के हत्या मामले में दोषियों के
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी में एक माह पहले हुए हरिकांत हत्याकांड मामले में मृतक के भाई संतोष गुप्ता ने सोमवार को आईजी आरके भारद्वाज से मुलाकात की। उन्होंने हत्यारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और उनके गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

आईजी एवं एसपी को सौंपे गए पत्रक में संतोष ने कहा कि तीन मई 2024 की रात में उनके भाई हरिकांत गुप्ता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलाया गया और धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक हरिकांत से घटना से पहले रात लगभग 10.30 बजे गांव के एक व्यक्ति की मुलाकात भी हुई थी। इसके अलावा कुछ अन्य लोग भी संदिग्ध हैं। स्थानीय पुलिस संदिग्धों से पूछताछ नहीं कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने दोषियों को गिरफ्तार करने के साथ ही परिवार के जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें