फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मलयेशिया कमाने गए युवक के बारे में अनहोनी की सूचना से परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव निवासी 52 वर्षीय विनोद कुमार की मलयेशिया में काम के दौरान दुर्घटना में अनहोनी होने की सूचना मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि, परिवार को अब तक उनकी मौत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। परिजन संबंधित अथाॅरिटी से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 10:30 बजे विनोद ने मोबाइल फोन से परिवार का कुशलक्षेम पूछा और काम पर चले गए। दोपहर करीब दो बजे पत्नी नेहा के मोबाइल पर फोन आया। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ बंगाली भाषा बोल रहे व्यक्ति की बातों में से वह केवल इतना समझ सकीं कि विनोद की मौत हो गई है। यह सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद करीब 3:30 बजे एक हिंदी भाषी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि विनोद के साथ दुर्घटना हुई है और वह अस्पताल में हैं। इसके बाद से परिवार का उनसे संपर्क टूट गया है। विनोद की सही स्थिति की जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें