फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नकली टाॅयलेट क्लीनर बरामद

Thu, 06 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बा कप्तानगंज में पुलिस ने नकली हार्पिक क्लीनर बेचने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। रेकिट बेंकाइज़र इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अंकुर शर्मा निवासी डासना, गाजियाबाद ने बताया कि कुछ दुकानदार कंपनी के नाम पर नकली हार्पिक बेच रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मंगलवार देर रात छापा मारकर दुकान से नकली हार्पिक के 25 पीस बरामद किए गए। मौके पर दुकानदार से मौखिक अनुमति लेकर तलाशी ली गई। इस मामले में पुलिस ने संतोष कुमार, मोहम्मद करम हुसैन, राजेश कुमार और ज्ञान चंद के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें