फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमर शहीद उदय प्रताप सिंह की स्मृति में राजकोट में लगा मेला

Wed, 18 Dec 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार शहीद मेले में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करतीं चेयरमैन नीलम सिंह राना, ईओ सृ​ष्टि सिंह 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। राजकोट परिसर में बुधवार को अमर शहीद मेला लगा। इसमें कवि सम्मेलन, खेल, चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। बड़ी संख्या में लोगों ने अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।
कवि सम्मेलन में कवियों ने देश भक्ति की कविताएं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। विद्यालयों के मेधावी पुरस्कार पाकर गदगद हो गए। दो किमी दौड़ में 10 विजेता बालकों और पांच बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों के मेडिकल कैंप में मरीजों ने उपचार कराया और 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों के शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इससे पहले मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रतिपाल सिंह चौहान ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अमर शहीद उदय प्रताप सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अपर्ति कर समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के विकास में योगदान का भरोसा दिलाया। उन्होंने राजा उदय प्रताप नारायण सिंह के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने राजकोट परिसर के विकास और जीर्णोधार के लिए संस्कृति और पर्यटन विभाग से प्रयास करने का सुझाव दिया। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना और अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया।
कहा कि नगर के चतुर्दिक विकास का क्रम जारी रहेगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने नगर को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने में सभी से सहयोग की अपील की।
बाराबंकी से आए ओपी वर्मा ओम ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि करने वाले आधा दर्जन वीर रस के गीत सुनाए तो डॉ अजीत राज, अजय श्रीवास्तव अश्क, अर्चना श्रीवास्तव, सुशील सिंह ने कविताओं की झड़ी लगा दी। बाल कवि शिवांशु शेखर मिश्रा श्रोताओं के आकर्षण का केंद्र बन गए।
विज्ञापन

संचालन करते हुए डाॅ. राम कृष्ण लाल जगमग ने अपने दमदार दोहों से सभी को खूब हंसाया। समारोह का समापन करते हुए सेना के पूर्व सूबेदार मेजर चंद्रशेखर शुल्क ने कहा कि शहीद मेला आयोजित कर नगर पंचायत ने एक मिशाल प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मयंक श्रीवास्ताब तथा शिक्षक अमरेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें