विक्रमजोत। विकास क्षेत्र के अमोलीपुर गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर प्रत्येक वर्ष अगहन मास की पूर्णिमा के दिन लगने वाले वाले दो दिवसीय मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां बृहस्पतिवार से मेले का आयोजन होगा। इसका समापन शुक्रवार को होगा।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर प्रशासन की तरफ से लगभग एक किमी मेला परिक्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवादार तैनात किए जाएंगे। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेला क्षेत्र में पर्याप्त महिला व पुरुष पुलिस बल की व्यवस्था की गयी है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशिशेखर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद