फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चालक-परिचालकों की आंखों की हुई जांच

Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में नेत्र परीक्षण के लिए शिविर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो में कार्यरत चालकों व परिचालकों के आंखों की जांच के लिए सोमवार को डिपो परिसर में शिविर आयोजित किया गया। एआरएम की अगुवाई में लगे शिविर में 20 चालक-परिचालकों की जांच हुई। शिविर में चालकों के आंख की रोशनी देखी गई। लंबी दूरी और नजदीक नजर की जांच हुई। लगभग सभी चालकों के आंख ठीक पाए गए। उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि समय-समय पर शिविर लगवा कर नेत्र परीक्षण कराया जाता है, ताकि बसों का संचालन बिना किसी दुर्घटना के हो सके। नोडल अधिकारी नगरीय क्षेत्र डॉ. एके कुशवाहा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नेत्र परीक्षण किया। इस दौरान डॉ. जुनैद अहमद, नेत्र सहायक मोहम्मद शफीक, एलए अनिल चौधरी, डेटल हाइजीनिस्ट मोहम्मद अब्बासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें